अब उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी ईवीएम पर उठाए सवाल

साझा करें...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बाद संसदीय उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने ईवीएम से हो रहे चुनाव पर सवाल खड़े किए हैं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिंदुस्तान में हो रहे चुनाव निष्पक्ष नहीं हैं। चुनाव आयोग और अन्य केंद्रीय एजेंसियां मोदी सरकार के दबाव में काम कर रही हैं। हालांकि हर्षवर्धन चौहान ने ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने वाली बात को गलत ठहराया। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि परंपराओं को तोड़ा नहीं जाना चाहिए।

ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो देश पहले ही ईवीएम चुनाव करवाते थे, वहां अब बैलेट पेपर से चुनाव करवा रहे हैं। चौहान ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बेहतर स्थिति होने की बात कही। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से ज्यादा बगावत भारतीय जनता पार्टी में हैं। हर्षवर्धन चौहान को सोलन नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रभारी बनाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *