बूथ से लेकर प्रदेश तक मजबूत करना है संगठन : दुष्यंत गौतम

साझा करें...

शिमला, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम व राष्ट्रीय सचिव सरदार नरेन्द्र सिंह का एक दिवसीय प्रवास भाजपा प्रदेश कार्यालय शिमला में हुआ। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है और हिमाचल भाजपा को अपने संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करना है। हमारा देश श्रद्धेय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और देश के बढ़ते हुए कदम आगे ही आगे बढ़े इसके लिए हमको प्रयास करने है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की कुछ विशेष उपलब्धियां भी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी जिसमें से चंद्रयान-3, आदित्य एल1 और जी20 का सफल आयोजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *